बिहारशरीफ, अप्रैल 27 -- गोखुलपुर पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान हरनौत, एक संवाददाता। गोखुलपुर थाना की पुलिस ने अपराध नियंत्रण व यातायात नियमों के अनुपालन के उद्देश्य से रविवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाया। थाना अध्यक्ष शिवम कुमार सुमन ने बताया कि अभियान बोधनगर बाजार स्थित बजरंगीं मोड़ के पास चला गया। ट्रैफिक नियम के उल्लंघन मामले में चालकों से एक हजार रुपए जुर्माना वसूला गया। जांच के क्रम में पुलिस ने वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, कार चालकों को सीट बेल्ट लगाने , वाहन की गति में नियंत्रण रखने, वाहन के सभी कागजात को दुरुस्त रखने का निर्देश दिये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.