आगरा, अक्टूबर 29 -- बालकेश्वर स्थित महालक्ष्मी मंदिर में चल रही श्रीमद भागवत कथा मे चौथे दिन बुधवार को कृष्ण जन्मोत्सव में गोकुल धाम जैसा माहौल हो गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की.. के उद्घोष से गूंज उठा। गोकुल में मच गयो हल्ला, जसोदा जन्मो लल्ला.. जैसे बधाई गीतों पर श्रद्धालु घंटों तक झूमते रहे। कथा व्यास पीठासीन अरविंद महाराज के मुख से एक के बाद एक बधाई गीतों की धुनें प्रस्फुटित होती रहीं। कथा में झांकियों के माध्यम से श्री राम और श्रीकृष्ण जन्म का भावपूर्ण संजीव वर्णन किया। व्यास पीठ से अरविंद महाराज ने बताया कि जब-जब धरा पर अत्याचार और पाप बढ़ता है, तब-तब प्रभु का अवतार होता है। प्रभु का अवतार अत्याचार को समाप्त करने और धर्म की स्थापना को होता है। मथुरा में राजा कंस के अत्याचार से व्यथित होकर धरती की कर...