रामगढ़, दिसम्बर 30 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला के मठवाटांड़ स्थित गोकुल पब्लिक स्कूल परिसर में मंगलवार को पिकनिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सभी कक्षाओं के सैकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान बच्चों ने विभिन्न खेलकूद, मनोरंजक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। पिकनिक के दौरान बच्चों के चेहरों पर उत्साह और खुशी झलक रही थी। विद्यालय प्रबंधन व शिक्षकों के देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने लजीज पकवान का आनंद उठाते हुए पढ़ाई के साथ मानसिक व शारीरिक विकास की गतिविधियों में भाग लिया। विद्यालय के डायरेक्टर प्रवेश कुमार ने कहा कि आयोजोन का उद्देश्य आपसी मेलजोल, खुशी, उत्साह की भावना को बढ़ाना है। इसमें शामिल छोटे छोटे बच्चों ने फ्रूट की अलग अलग डिश बनाई और कक्षा में एक दूसरे के साथ मिलकर खाया। उन्होंने बच्चों को विभिन्न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.