बागेश्वर, जून 2 -- राज्य कर्मचारी संगठन जिला इकाई शिक्षा विभाग का अधिवेशन संपन्न हो गया है। सर्वसम्मति से गोकुल भाकुनी को अध्यक्ष व गौरी शंकर पुरी को महामंत्री बनाया गया है। सभी ने संगठन की मजबूती पर बल दिया। साथ ही कहा कि किसी भी कर्मचारी का अहित नहीं होने दिया जाएगा। मुख्य शिक्षा अधिकारी सभागार में पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष ईश्वर दत्त पांडे की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ। संगठन के लिए रमेश जोशी संरक्षक, कुंदन खाती वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संयुक्त मंत्री लक्ष्मण सिंह, कोषाध्यक्ष राहुल कुमार, महिला उपाध्यक्ष हेमा उपाध्याय चुने गए। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयिता की शपथ दिलाई गई। सभी ने कहा कि संगठन के माध्मय से कर्मचारियों की समस्याओं का समधान कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.