भागलपुर, जनवरी 10 -- सबौर, संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के फरका मे सूर्य नारायण सिंह क्रीड़ी स्थल पर शुक्रवार को 43 वां फरका फुटबॉल चैलेंज कप का क्वार्टर फाइनल ममलखा और गोकुलपुर के बीच खेला गया। जिसमें ममलखा की टीम ने 4-0 से जीत दर्ज की। ममलखा के जीतलाल ने 3 और गुलाब ने 1 गोल किया। मैन ऑफ द मैच जीतलाल रहे। निर्णायक की भूमिका में बबलू, जीतू एवं कुंजय और कमेंटेटर सोनू, रुस्तम और गोरेलाल थे। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला परिषद सदस्य महेश यादव, ग्राम पंचायत फरका के मुखिया राजेंद्र प्रसाद मंडल, पूर्व मुखिया शंकरपुर पंचायत के राजेश कुमार, भवेश कुमार शर्मा, शनीज कुमार, ममलखा पंचायत के सरपंच शंकर मंडल, फकीर चंद्र मंडल, जयप्रकाश मंडल, विपिन मंडल, राज्य स्तरीय रेफरी मनोज मंडल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...