अमरोहा, फरवरी 24 -- हसनपुर, संवाददाता। नगर के रहरा अड्डे के पास गोकुलधाम कालोनी के निवासियों ने सड़क निर्माण, जल निकासी एवं पेयजल जैसी सुविधा मुहैया कराए जाने की मांग को लेकर सोमवार को पालिका ईओ विजयपाल सिंह व चेयरपर्सन राजपाल सिंह सैनी को ज्ञापन सौंपा। मांगों को जल्द पूरा करने का अनुरोध किया। सोमवार को कालोनी निवासी आजाद समाज पार्टी के प्रदेश कोर कमेटी सदस्य एवं मंडल प्रभारी देवेंद्र बैसला के नेतृत्व में नगर पालिका पहुंचे लोगों ने कहा कि नगर के रहरा अड्डे के नजदीक गोकुलधाम कॉलोनी स्थित है। कालोनीवासी लगातार पालिका को टैक्स का भुगतान कर रहे हैं। बावजूद इसके नगर पालिका की ओर से कोई सुविधा अभी तक मुहैया नहीं कराई गई है। कालोनी में सड़क निर्माण भी नहीं हुआ है। जल निकासी एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं भी नहीं है। यहां रहने वाले करीब 500 लोगों...