सहारनपुर, फरवरी 13 -- गोकशों के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल हुए दो शातिर गोकशों को पुलिस ने पकड़कर अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि छह अन्य बछिया को छोड़ फरार हो गए। उनके कब्जे से 315 बोर के दो तमंचे और गोकशी के उपकरण बरामद किये गये है। उक्त मुठभेड़ कुंडाकलां के जंगल में घटित हुई। थाना गंगोह पुलिस टीम कुछ व्यक्तियों के गोकशी के लिए गाय ले जाने की सुचना पर कुण्डा बिड़ौली मार्ग पर ग्राम कुण्डा कलां के पास पहुंची। पुलिस पार्टी द्वारा टोर्च की रोशनी दिखा कर रुकने का इशारा करने पर उन्होंने पुलिस पार्टी पर जानलेवा फायरिंग कर दी, आत्मरक्षार्थ जवाबी पुलिस फायरिंग में दो बदमाशों को पैरों में गोली लग गई, उन्हें घायलवस्था में गिरफ्तार किया गया। जिनकी पहचान ग्राम कुण्डाकलां निवासी अहसान उर्फ समीर पुत्र मुस्तफा व महमूद पुत्र रशीद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.