पीलीभीत, फरवरी 9 -- पूरनपुर, संवाददाता। भाकपा माले ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर गौकशी के आरोपियों पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की। अभियान चलाकर लोगों को जागकरुक करने को कहा गया। पूरनपुर में काले जानवरों की वधशाला खोलने की मांग की गई। गौकशी के पूर्व अपराधियों को सुधरने का मौका देने को भी कहा गया। सोमवार को भारत की कम्युनिस्ट पार्टीं माले ने उपजिलाधिकारी अजीत प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया कि गौकशी की घटना के बाद पूर्व अपराधियों और कुर्रैशी समाज के लोगों का प्रताड़ित नहीं किया जाना चाहिए। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। बिना वजह घरों में तोड़फोड़ करने के मामलों पर रोक लगाने को कहा गया। निर्दोष लोगों को बेवजह परेशान न करने की बात ज्ञापन में कही गई। इस दौरान माले कार्यकर्ताओं ने मांग रखी कि समाज के जागरुक लोगों को साथ लेकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.