मुरादाबाद, मार्च 26 -- थाना क्षेत्र के जैतबड़ा में हुई गोकशी के घटना के बाद से पुलिस सतर्क नजर आ रही है । क्षेत्र में गोकशी आरोपियों के घरों पर पुलिस फोर्स के साथ दबिश दे रही है। कुंदरकी थाना क्षेत्र के जैतबड़ा में दो दिन पूर्व हुई गोकशी की घटना में पुलिस ने एक किसान की सूचना पर पहुंच कर खेत से कुछ बीफ की कुछ पोटलियां बरामद की थी। इसके बाद से पुलिस ने आरोपियों की तलाश की। पुलिस ने इस मामले में पहले तीन को तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, इसके साथ ही मंगलवार शाम को पुलिस और गोतस्करों की मुठभेड़ में दो तस्करों के पैर में गोली लगी थी, बुधवार को दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वहीं पुलिस घटना में शामिल अन्य गोतस्करों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। कुंदरकी पुलिस ने गोकशी के आरोपी तस्करों के घर दबिश देकर गिरफ्तार करने की कोशिश की, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.