प्रयागराज, दिसम्बर 12 -- सरायइनायत थाना क्षेत्र के फतूहा गांव से पुलिस ने प्रतिबंधित पशु का मांस मिलने पर तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मोहम्मद अहमद उर्फ महमूद व अंजुम बानो पत्नी मोहम्मद साजिद को जेल भेज दिया। पुलिस ने उनके पास से 43 किलो मांस, चापड़ व अन्य सामग्री बरामद किया है। पशु-चिकित्सक ने बरामद मांस का सैंपल लेकर विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेज दिया। थानाध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया एक आरोपी मोहम्मद साजिद फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...