बुलंदशहर, फरवरी 8 -- क्षेत्र में हुई गोकशी की घटना को लेकर एसएसपी ने गंभीरता से लेते हुए कड़ा कदम उठाया है। मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में थाना प्रभारी कवीश कुमार और चौकी प्रभारी पंड्रावल को लाइन हाजिर कर दिया गया है। कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। थाना खुर्जा नगर से इंस्पेक्टर सुदेश कुमार को छतारी थाना प्रभारी नियुक्त किया है। शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे 509 पर नारायणपुर नहर पुल के नीचे गोवंश पड़े देखे थे। गोकशी की घटना पुलिस पिकेट के पास होने पर हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया था और प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। थाना प्रभारी कवीश कुमार और चौकी प्रभारी पंड्रावल अमृतलाल की लापरवाही सामने आने पर एसएसपी ने देर रात लाइन हाजिर की कार्रवाई की है। एसपी देहात डॉ तेजवीर सिंह ने कहा कानून-व्यवस्था से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.