नई दिल्ली, मार्च 12 -- यूपी के सहारनपुर में हिन्दू संगठन ने सड़क पर गोवंश के सिर (कंकाल) रखकर गोकशी के खिलाफ हंगामा किया। हिन्दू योद्धा परिवार संगठन के संस्थापक विश सिंह कांबोज के नेतृत्व में गोवंश की हत्या करने वालों को गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की बात कहकर किसी तरह मामला शांत किया। अब पूरा खेल ही पलट गया है। हिंदूवादी कंबोज ने अपने मुस्लिम दोस्त टीपू कुरैशी से 50 हजार रुपए लेकर पूरा हंगामा किया था। टीपू कुरैशी अपने एक परिचित को गोकशी में फंसाना चाहता था। गोवंश के कंकाल का इंतजाम भी टीपू ने कराया था। पुलिस ने विश सिंह कंबोज को गिरफ्तार कर लिया है। टीपू की तलाश की जा रही है। सरसावा थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि मंगलवार को सहारनपुर के नगर कोतवाली क्षेत्र के राधागोपाल नगर निवासी विश सिंह कांबोज उर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.