मेरठ, अक्टूबर 13 -- सरधना। खिर्वा गांव के जंगल में हुई गोकशी की घटना में 24 घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ है। इस घटना के बाद हिंदू संगठन के लोगों ने काफी हंगामा किया था। साथ ही पुलिस को खुलासे के लिए दो दिन का अल्टीमेटम दिया था। अभी तक पुलिस गोकशों का पता नहीं लगा पाई है। सूत्रों की माने तो पुलिस गंभीरता से जांच पड़ताल में जुटी हुई है। जल्द ही इस घटना का खुलासा हो जाएगा। बता दें कि शुक्रवार देर रात खिर्वा गांव के जंगल में पूर्व प्रधान के आम के बाग में गोकशी की घटना हुई थी। पास में ही ईख के खेत में कई गोवंश के अवशेष पड़े हुए थे। इस पर हिंदू संगठन में रोष फैल गया था। लोगों ने मौके पर हंगामा किया था। दौराला गंगनहर पुल चौकी के प्रभारी पर विभिन्न आरोप भी उन्होंने लगाए थे। एसपी देहात ने किसी तरह उन्हें शांत कराया था। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.