मथुरा, जून 11 -- थाना गोवर्धन पुलिस ने गोकशी के आरोप में वांछित आरोपी को बुधवार सुबह नीमगांव तिराहे के समीप से गिरफ्तार कर चालान किया। प्रभारी निरीक्षक गोवर्धन रवि त्यागी ने बताया कि बुधवार को उप निरीक्षक जितेन्द्र सिंह पुलिस टीम के साथ वांछितों की तलाश में गश्त पर थे। पुलिस टीम ने पौने आठ बजे सटीक सूचना पर गोकशी के आरोप में वांछित चल रहे आरोपी हन्नी कुरैशी निवासी नई बस्ती, जैन गली ईदगाह के सामाने कसाई पाड़ा, गोवर्धन को नीमगांव तिराहे के समीप से गिरफ्तार कर चालान किया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। इससे पूर्व गोवर्धन पुलिस 11 वांछितों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...