मुरादाबाद, मई 12 -- मैनाठेर थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के बाइक सवार गोकशी के दो आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जिसमे एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि दूसरा मौके से भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि मैनाठेर पुलिस शनिवार तड़के करीब 2:30 बजे चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो गोतस्कर बाइक से गुजरने वाले है। जिसके बाद एसएचओ मैनाठेर किरनपाल सिंह ने टीम के साथ घेराबंदी कर दी। पुलिस टीम लालपुर गंगवारी के पास थी तभी एक बाइक आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो बाइक दौड़ा दी। घेराबंदी करने पर बाइक सवारों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक के पैर में गोली लग गई। जबकि दूसरा जंगल की तरफ भाग गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.