कौशाम्बी, दिसम्बर 21 -- मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए गोकशी के आरोपियों पर सरायअकिल थाना प्रभारी ने पुलिस पार्टी की हत्या की कोशिश का मुकदमा भी कायम करा दिया है। उन पर गोवध निवारण अधिनियम के तहत पहले ही मामला दर्ज है। घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। सरायअकिल के फकीराबाद मोहल्ला निवासी शिव प्रसाद ने एक गोवंश पाल रखा था। 14 दिसंबर की रात चोरी कर गोवंश का वध कर दिया गया था। अगली सुबह मृत मवेशी के अवशेष कस्बा स्थित कुएं में पड़े मिले थे। मामले में पशु पालक की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कायम हुआ था। एसपी राजेश कुमार ने घटना का खुलासा करने के लिए सरायअकिल थाना प्रभारी वीर प्रताप सिंह की अगुवाई में टीम गठित की थी। 19 दिसंबर की रात पुलिस ने हसनपुर लिंक मार्ग के पास शकील की बाग में मुठभेड़ के दौरान आरोपी सरताज उर्फ ताज पुत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.