अमरोहा, जनवरी 21 -- हसनपुर, संवाददाता। अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों की गतिविधियों को नियंत्रित किए जाने की मंशा के तहत एसपी अमित कुमार आनंद ने थाना प्रभारी सैदनगली विकास कुमार की आख्या के पर गोकशी करने वाला गैंग पंजीकृत किया है। गैंग गोकशी के बाद मांस सप्लाई कर अवैध लाभ कमाता रहा है। कार्रवाई से हड़कंप मचा है। एसपी ने बताया कि अल्तमश पुत्र नवी निवासी गांव ढक्का थाना सैदनगली अपने साथी शुएब उर्फ सुहैल कुरैशी पुत्र रहीस निवासी मोहल्ला कुरैशियान कस्बा उझारी, नदीम पुत्र बाबू निवासी मोहल्ला मदीना मस्जिद कस्बा सैदनगली, चाहत पुत्र जुबैर अहमद निवासी गांव बहादुरगढ के साथ आर्थिक एवं भौतिक लाभ की पूर्ति के लिए धन अर्जित करने के उद्देश्य से आसपास के थाना क्षेत्रों में गोकशी जैसे जघन्य अपराध में संलिप्त है। इस गिरोह की अपराधी गतिविधियों पर प्रभावी न...