बागपत, फरवरी 13 -- खेकड़ा। बड़ागांव यमुना नहर के पास शुक्रवार सुबह गोकशी की सूचना मिलने से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता दौड़े दौड़े मौके पर पहुंचे, लेकिन वहां एक गाय का बछड़ा मृत मिला। उसे जंगली जानवरों ने नोच रखा था। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा ने बताया कि गोकशी की सूचना पर वह पुलिस बल के साथ मौके पर गए थे, लेकिन वहां गोकशी नहीं गाय का मृत बछड़ा मिला। जिसे हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं के सामने ही मिट्टी में गड्ढा खोदकर दबवा दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...