सहारनपुर, फरवरी 19 -- थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र में कथित गोकशी की घटनाओं को लेकर बुधवार को गौरक्षा दल के एक प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी को ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधियों ने बताया कि 14 फरवरी को ग्राम मल्हीपुर में गोकशी की घटना हुई थी, लेकिन अब तक आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं हुई। संगठन पदाधिकारियों ने मांग की कि दोषियों के साथ-साथ संबंधित क्षेत्र के जिम्मेदार पुलिसकर्मियों की भी जवाबदेही तय की जाए। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अतुल महाराणा, अशोक कश्यप, सोनू कुमार, राहुल, अंश बत्रा, सन्नी कर्णवाल, गौरव कुमार, नितिन गोयल और आशु चौधरी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...