मुरादाबाद, मार्च 27 -- कटघर थाना पुलिस ने गोकशी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है। मूंढापांडे के गांव मिलक मैनी निवासी अकरम को मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। आरोपी अकरम 24 मार्च को मुठभेड़ के दौरान भी पुलिस को चकमा देकर भाग गया था। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि 23 मार्च को कटघर थाना के पंडित नगला चौकी क्षेत्र में गागन नदी पुल के नीचे नदी किनारे गोवंशीय पशु के अवशेष बरामद हुए थे। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल की, तो पांच आरोपियों के नाम सामने आए। इनमें से मूंढापांडे के गांव करनपुर निवासी दो आरोपी नावेद और अनवर अली को पुलिस ने 24 मार्च की रात मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। एसएचओ कटघर संजय कुमार की टीम के साथ हुई मुठभेड़ के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.