बागपत, नवम्बर 3 -- बागपत कोतवाली क्षेत्र के नैथला गांव जंगल में गो हत्या का प्रयास किया गया। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार करते हुए एक गोवंश, छुरी, गंडासा व अन्य सामान बरामद किया है। रविवार रात नैथला जंगल में एक गाय की हत्या का प्रयास किया जा रहा था। भनक लगते ही कोतवाली पुलिस ने छापेमारी की। इससे वहां पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने दो लोगों को मौके से ही पकड़ लिया। एसआइ सत्यम जंघाला ने बताया कि आरोपियों में निशु उर्फ सोनू निवासी ग्राम निवाड़ा व वकील निवासी ग्राम कुरमाली (शामली) हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका इरादा घटना के बाद मीट दिल्ली में सप्लाई करना था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...