औरैया, दिसम्बर 11 -- चपटा डेरा में तालाब किनारे मिले गोवंश अवशेषों की जांच कर रही पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। साथ ही घटना में शामिल दो बाल अपचारियों को भी पकड़ा गया है। मौके से पुलिस ने एक अवैध अद्धी 315 बोर असलहा, दो जिंदा व दो खोखा कारतूस, घटना में प्रयुक्त अपाचे बाइक, गड़ासा, छुरी और रस्सी बरामद की है। गुरुवार रात संयुक्त टीम मदन ढाबा, भीखेपुर मोड़ के पास संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि गोकशी कांड के आरोपी मोटरसाइकिल से दलेल नगर की तरफ से आने वाले हैं। थोड़ी ही देर बाद एक अपाचे बाइक पर तीन युवक आते दिखाई दिए। रोकने का इशारा करने पर बाइक चालक तेजी से पीछे मुड़कर भागने लगा, तभी हड़बड़ाहट में बाइक फिसलकर गिर गई। पुलिस के मुताबिक घिरते देख आरोपी शोएब पुत्र कमरुद्दीन निवासी दलेल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.