रुडकी, मार्च 9 -- सीधड़ू में ग्रामीण के घेर से गोवंश चोरी करके खेत में गोकशी करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी और एक महिला समेत चार और लोगों को गिरफ्तार किया है। पहले इसी मामले में दो लोग जेल भेजे जा चुके हैं। सीधड़ू गांव निवासी सुमन पत्नी श्रवण के घेर से पिछले हफ्ते एक गोवंश चोरी हो गया था। सुबह उन्होंने तलाश किया तो उन्हें एक किसान के खेत में गोवंश के अवशेष पड़े मिले थे। उन्होंने पूछताछ की तो गांव के ही कुछ लोगों द्वारा चोरी व गोकशी किए जाने का पता चला था। पुलिस ने इसमें सुमन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दो आरोपी दिलशाद व उसके बेटे नाजिम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शनिवार रात एसएसआई मनोज गैरोला, एसआई कर्मवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक महिला समेत चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.