चक्रधरपुर, फरवरी 6 -- गोईलकेरा, संवाददाता। गोईलकेरा रेलवे स्टेशन में गुरुवार को ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की दर्दनाक मौत हो गई। डाउन मेन लाइन में युवक की मालगाड़ी से कटकर मौत हो गई। घटना पूर्वाह्न करीब 11 बजे की है। युवक कुछ दिनों से क्षेत्र में भटकते हुए देखे जा रहे थे। बताया जा रहा है कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रेलवे ट्रैक को पार करने के दौरान युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गया। ट्रेन के धक्के से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर भेज दिया। अब तक युवक की पहचान नहीं हो पाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.