चक्रधरपुर, नवम्बर 30 -- गोईलकेरा,संवाददाता। गोइलकेरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी), फार्मेसी और पैथोलॉजी लैब का समय सारणी बदल दिया गया है। सुबह 10 से चार बजे के बजाय अब ओपीडी में सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक ओपीडी संचालित किया जाएगा। इसी अवधि में फार्मेसी यानी दवा वितरण और पैथोलॉजी लैब का काम भी होगा। दोपहर एक से दो बजे तक भोजन अवकाश की व्यवस्था अब समाप्त कर दी गई है। ओपीडी, फार्मेसी और पैथोलॉजी लैब का संचालन सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक निरंतर होगा। पहले दोपहर एक बजे से दो बजे तक लंच ब्रेक होता था। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जयश्री किरण ने इस सम्बन्ध में पत्र निर्गत करते हुए सभी मातहतों को निर्देश जारी कर दिया है। नई व्यवस्था से ओपीडी में ज्यादा मरीजों को सेवाएं मिल सकेगी। बता दें कि गोइलकेरा का सामु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.