चक्रधरपुर, फरवरी 17 -- गोइलकेरा। गोईलकेरा में 43 लाख रुपये की लागत से 1400 फीट लंबी पीसीसी पथ का निर्माण होगा। लघु सिंचाई विभाग द्वारा जिला खनिज फंड ट्रस्ट की राशि से गोईलकेरा बाजार स्थित इंदिरा चौक से पेट्रोल पंप तक सड़क का निर्माण कराया जाएगा। रविवार को सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने गोईलकेरा मेन रोड के जल्द निर्माण का भी मुद्दा उठाया। जिस पर सांसद ने तत्काल संवेदक से बात कर कार्य शुरु करने का निर्देश दिया। मेन रोड एनएच 320 डी के अधीन है। इसके निर्माण का टेंडर छह महीने पहले ही हुआ था। लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। शिलान्यास कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार, लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता संतोष कुमार, कनीय अभियंता आलोक कुमार, प्रखंड 20 स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.