चक्रधरपुर, जनवरी 12 -- गोईलकेरा।गोईलकेरा महादेवशाल मुख्य मार्ग पर सोमवार को रतनाबुरू पहाड़ी के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाईक सवार दो युवक घायल हो गये। घायलों को ईलाज के लिए गोईलकेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। जहां एक की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे बेहतर ईलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक गोईलकेर प्रखंड के तरकटकोचा पंचायत के गुलरुवां गांव निवासी लाल मरांडी (23) और अशोक टुडू(26) अपनी बाईक से गोईलकेरा की ओर आ रहे थे, इसी दौरान रतनाबुरू पहाड़ी के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। जिससे दोनों घायल हो गये। इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा दोनों को ईलाज के लिए गोईलकेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जहां अशोक टुडू की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे बेहतर ईलाज के लिए चाईबासा रेफर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.