चक्रधरपुर, दिसम्बर 19 -- गोईलकेरा। गोईलकेरा मानकी मुंडा सभागार में गुरुवार को एसएमसी की बैठक हुई। जिसमें एस्पायर संस्था के ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर हरि कृष्णा पूर्ति और संस्था के लर्निंग को-ऑर्डिनेटर महेश्वर गोप उपस्थित थे। उन्होंने बैठक में उपस्थित एसएमसी सदस्यों को स्कूलों में होने वाली सुविधाओं के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय में कक्षा एक पांचवीं तक के लिए एक से साठ विद्यार्थी होने पर एक शिक्षक और साठ से अधिक विद्यार्थी होने पर दो शिक्षक, साठ से अधिक और 90 से कम विद्यार्थी होने पर तीन शिक्षक, 91 से 120 के बीच में चार और 121 से 200 के बीच पांच और 150 से अधिक बच्चे होने पर पांच शिक्षक और एक प्रधानाध्यापक होना चाहिए। इसके अलावा प्रत्येक विद्यालय में एक शिक्षक के लिए कम से कम एक कक्षा, एक कार्यालय, एक भंजडार सह प्रधानाध्यापक कक...