चाईबासा, अगस्त 7 -- चाईबासा, संवाददाता। ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो लोगों की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मंगलवार को दोपहर गोईलकेरा के सिरका गांव निवासी 65 वर्षीय बुधवार बुरूवारेंग और 37 वर्षीय लालू कगरगांव की एक ट्रैक्टर पर सवार होकर बाजार से गांव लौट रहे थे। रास्ते में लोड़ाई कॉलोनी के पास अचानक ट्रैक्टर स्पीड से भागने लगा। इस दौरान दोनों ट्रैक्टर से कूद पड़े। इससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को घटनास्थल से देर रात को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। बुधवार को घटना की सूचना सदर थाना पुलिस को मिली। पुलिस सदर अस्पताल आकर दोनों शवों को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.