चक्रधरपुर, अप्रैल 14 -- गोइलकेरा।गोइलकेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर जोसफ मेलगाण्डी ने डॉ. अंबेडकर की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की और माल्यार्पण किया।कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर जोसफ ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को डॉ. अंबेडकर के जीवन दर्शन और उनके बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने सामाजिक समानता, शिक्षा और संविधान निर्माण में जो योगदान दिया है, वह सभी के लिए प्रेरणादायक है।इस अवसर पर डॉक्टर दीपा तैशुम सहित स्वास्थ्य केंद्र के अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे। सभी ने सामूहिक रूप से डॉ. अंबेडकर के सिद्धांतों को अपनाने और उन्हें जीवन में उतारने का संकल्प लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.