जहानाबाद, मई 26 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। परस विगहा थाना क्षेत्र के शाहपुर - पिंजौर गांव में भाइयों के बीच हुए पारिवारिक विवाद में छोटे भाई और उनकी पत्नी को मारकर घायल कर दिया गया। घायलों में श्याम लाल और उनकी पत्नी सुनीता देवी शामिल हैं जिनका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। जख्मी युवक का कहना है कि भाई के साथ पूर्व से भी हल्का विवाद रहता था। लेकिन सोमवार को गोइठा रखने को लेकर पहले महिलाओं के बीच झगड़ा हुआ। बात बढ़ जाने पर मारपीट की घटना में उन्हें और उनकी पत्नी को घायल कर दिया गया। पुलिस तहकीकात कर रही है। फोटो- 26 मई जेहाना- 15 कैप्शन- परस विगहा थाना क्षेत्र के शाहपुर - पिंजौर गांव में भाइयों के बीच हुए पारिवारिक विवाद में हुई घायल महिला व अन्य सदर अस्पताल में इलाजरत।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.