औरैया, दिसम्बर 31 -- जिले में गोआश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंशों को सर्दी से बचाने और समुचित व्यवस्थाएं करने के लिए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी और खंड विकास अधिकारी को संयुक्त रूप से साप्ताहिक निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान की गई व्यवस्थाओं को निरीक्षण आख्या पंजिका में अनिवार्य रूप से अंकित करने को कहा गया है। यह निर्देश जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बुधवार को जूम मीटिंग के माध्यम से विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा के दौरान दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गोआश्रय स्थल पर सहायक विकास अधिकारी आदि की जिम्मेदारी तय करते हुए तैनाती की जाए, ताकि प्रतिदिन निरीक्षण हो सके। यदि किसी गोआश्रय स्थल पर अव्यवस्था पाई जाती है तो तत्काल जानकारी देकर सुधारात्मक कार्रवाई कराई जाए, जिससे कोई भी गोवंश भूखा, असहाय या बीमार न ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.