धनबाद, दिसम्बर 22 -- धनबाद। गोंदूडीह के खरिकाबाद बस्ती दास टोला में आंबेडकर क्लब के समीप असामाजिक तत्व ने बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को तोड़ दिया। घटना शनिवार की रात की है। रविवार को स्थानीय लोगों ने इस घटना पर आक्रोश जताया। एसएसपी को ज्ञापन सौंप कर प्रतिमा तोड़ने वालों पर कार्रवाई की मांग की। आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने साजिश के तहत इस कार्य को अंजाम दिया। स्थानीय लोगों ने रणधीर वर्मा चौक के पास स्थित गांधी सेवा सदन पहुंच कर विक्षोभ जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.