रांची, दिसम्बर 8 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्रखंड के गोंदलीपोखर स्थित रघुनाथ होटल के पास रविवार को हेल्थ होप हॉस्पिटल का उद्घाटन किया गया। आर्किड अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ एक्कम, डायरेक्टर डॉ प्रीति रॉय, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ सपन, क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ सत्येन्द्र, अस्पताल की संचालिका आशा देवी, और जिला परिषद सदस्य राजेंद्र शाही मुंडा और अनुराधा मुंडा ने संयुक्त रूप से किया। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, यहां मरीजों को सभी तरह की चिकित्सा सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी, जिससे ग्रामीणों को बेहतर इलाज के लिए अब दूर शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। मौके पर डॉ पंकज, डॉ रीना, डॉ के कुमार, डॉ धर्मेंद्र, डॉ अब्दुल्लाह, डॉ गुलजार, मो मुख्तार, सुधीर पाठक, मुखिया सरिता तिर्की और उप मुखिया विमला चौधरी आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...