मऊ, जनवरी 29 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। अनुसूचित जनजाति (गोंड) जाति प्रमाण पत्र बनाए जाने की मांग को लेकर गोंड समाज धरना गुरुवार को भी जारी रहा। समाज के लोगों ने तहसील गेट के बाहर सड़क पटरी पर धरने पर बैठकर अपनी मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। धरने पर बैठे लोगों का कहना है कि कुछ दिन पूर्व जिलाधिकारी ने गोंड जाति के प्रमाण पत्र जारी किए जाने का आदेश दिया था, लेकिन निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बावजूद प्रमाण पत्र नहीं बनाए गए। आदेश की अवधि खत्म होते ही समाज के लोगों ने मजबूर होकर धरना शुरू कर दिया। गोंड समाज के लोगों का आरोप है कि उन्हें बार-बार आश्वासन दिए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। अधिकारी धरनास्थल पर पहुंचकर एक-दो दिन का समय मांगकर आंदोलन को टालने का प्रयास करते हैं, ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.