मऊ, जनवरी 6 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील परिसर में गोंड जाति के लोगों द्वारा जाति प्रमाण पत्र बनाए जाने की मांग को लेकर चल रहा धरना प्रदर्शन सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर के आश्वासन के बाद 12 जनवरी तक के लिए स्थगित कर दिया गया। मंगलवार को धरना स्थल पर पहुंचकर उन्होंने आंदोलनकारियों से संवाद किया और भूख हड़ताल पर बैठे सात छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर उनकी भूख हड़ताल समाप्त कराई। इस दौरान अरविंद राजभर ने उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री एवं मऊ जिलाधिकारी से दूरभाष पर वार्ता कर पूरे मामले से अवगत कराया। बातचीत के बाद उन्होंने धरनारत गोंड समाज के लोगों को आश्वस्त किया कि 12 जनवरी तक जाति प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि तय समय सीमा के भीतर प्रमाण पत्र नहीं बनाए गए या कि...