लखीमपुरखीरी, फरवरी 7 -- खमरिया थाना क्षेत्र में रेहुआ-धौरहरा डायवर्जन पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। युवक गोंडा में मजदूरी करने के बाद घर वापस जा रहा था। युवक रेहुआ चौराहे से पैदल गुदरिया कोतवाली धौरहरा स्थित अपने घर जा रहा था। तभी रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए। फिर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के गुदरिया गांव का रहने वाला 28 वर्षीय राजकुमार पुत्र सुन्दरलाल मजदूरी करने गोंडा गया था। जहां से वापस आकर राजकुमार शनिवार तड़के रेहुआ चौराहे से पैदल अपने गांव जा रहा था। तभी रेहुआ-धौरहरा रोड पर रसूलपुर डिग्री कॉलेज के पास किसी अज्ञात वाहन ने राजकुमार को टक्कर मार दी और फरार हो गया। उधर से निकले अन्य वाहन चालकों ने दुर्घटना की सूचना रेहुआ पिकेट पुलिस को दी। मौके पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.