आशीष श्रीवास्तव, मार्च 28 -- गोण्डा ट्रेन हादसे की फाइनल जांच रिपोर्ट आ गई है। सीआरएस (कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी) की रिपोर्ट के अनुसार, हादसा मानवीय भूल की वजह से हुआ। सीआरएस ने वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर (1) लखनऊ मण्डल, सहायक मण्डल इंजीनियर, लखनऊ मण्डल, एसएससी, स्टेशन मास्टर, जूनियर इंजीनियर, कीमैन और सीटीएनएल को हादसे के लिए जिम्मेदार माना है। रिपोर्ट में बताया गया है कि स्टेशन मास्टर ने कॉशन लेने में तत्परता नहीं दिखाई। 18 जुलाई 2024 को गोण्डा के झिलाही के पास चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस की छह बोगियां पलट गई थीं। हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई थी, जबकि 25 लोग घायल हो गए थे। हादसे के बाद रेलवे बोर्ड ने सीआरएस जांच का आदेश दिया था। दुर्घटना के ठीक एक दिन बाद ही रेल संरक्षा आयुक्त ने जांच शुरू कर दी थी। जांच के क्रम में संरक्षा से जुड़े अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.