अलीगढ़, जनवरी 28 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। गोंडा मोड़ पर मंगलवार को डायल 112 का वाहन फंस गया। गड्ढा दिखाई नहीं देने से वाहन आधे घंटे तक फंसा रहा। इससे गोंडा मोड़ व खैर रोड पर जाम लगा रहा। स्थानीय लोगों ने धक्का मारकर पुलिस के वाहन को गड्ढे से बाहर निकाला। वहीं गोंडा मोड़ पर अवैध होर्डिंग लटके हुए हैं जो आने जाने वालों की परेशानी के सबब बन गए हैं। गोंडा मोड़ के अलावा दोना सैयद वाली गली मेलरोज बाईपास के पास मंगलवार को बारिश के दौरान एक बिजली का पोल लटक गया। पोल लटकने के कारण आसपास की सप्लाई ठप हो गई। पोल शाम तक सड़क किनारे लटका रहा। यहां से आने जाने वाले वाहनों को भारी समस्या का सामना करना पड़ा। भारी वाहन इधर से नहीं गुजर पाए। उधर गोंडा मोड़ पर बारिश के बीच स्कूलों की छुट्टी के दौरान जाम लगा रहा, जिससे स्कूली बच्चे परेशान हुए।

हिंदी हिन...