देवरिया, अगस्त 2 -- महदहां (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली पुलिस ने उपनगर के गांधी चौक के समीप से एक गांजा तस्कर को 6.70 किलोग्राम गांजा के साथ शुक्रवार की रात गिरफ्तार किया। वह गांजा की खेप बनकटा थाना क्षेत्र से गोंडा लेकर जा रहा था। पुलिस अब सरगना की गिरफ्तारी में जुट गई है। कोतवाली पुलिस रात को गश्त पर थी। इस बीच पैदल रेलवे स्टेशन की तरफ पीठ पर बैग लेकर एक युवक जाते हुए नजर आया। कोतवाली पुलिस ने उसे रुकने के लिए के लिए इशारा किया तो वह पुलिस को देखते ही भागने लगा। यह देख पुलिस कर्मियों ने उसे दौड़ा लिया और गांधी चौक के समीप से उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 6.70 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम मुकेश दुबे पुत्र सीताराम दुबे निवासी जगनचक थाना बनकटा बताया। उसने बताया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.