बहराइच, जनवरी 6 -- बहराइच। यातायात नियमों के प्रति जन जागरूकता लाकर सड़क दुघर्टनाओं में कमी लाये जाने तथा षहर में जाम की स्थिति को सुधारने के दृष्टिगत जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने रोडवेज बस स्टैण्ड, मरीमाता चौराहा इत्यादि जगहों पर बसों के सचांलन का आवागमन देखा। उन्होंने श्रावस्ती, गोण्डा व बलरामपुर जाने वाली बसों का डायवर्जन कराने के भी निर्देश दिये। डीएम ने कहा कि जो बसें बाहर से जा सकती हैं वह अन्दर प्रवेश न करें। जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो। उन्होनें कहा कि केडीसी के पहले हम कोई व्यवस्था दें जिससे सवारी वहां से निकल जाय और सीधे चली जाय। रोडवेज विभाग ने एक वर्कशाप की जमीन के लिए अनुरोध किया गया है। डीएम को अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि प्रयास यही किया जायेगा जिन बसों का यहां प्रवेश न हो वह बाहर से ही निकल जाय। जल्द ही एक हफ्ते के अन्द...