हमीरपुर, दिसम्बर 15 -- मौदहा, संवाददाता। कस्बे के रहमानियां खेल ग्राउंड में चल रहे अखिल भारतीय खेल महोत्सव के अंतिम दिन ऑल इंडिया हांकी टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सोमवार को बनारस और गोंडा के मध्य खेला गया। जिसमें गोंडा को हराकर बनारस ने ट्राफी पर कब्जा कर लिया। मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर, भाजपा अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली, सदस्य राज्य हज समिति कमरूद्दीन जुगनू ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर राष्ट्रगान पढ़कर मुकाबला शुरू कराया। इसके बाद खेले गए शूटआउट में बनारस ने 3-0 से गोंडा को हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। हांकी टूर्नामेंट की विजेता टीम बनारस को मुख्य अतिथि ने चमचमाती ट्राफी सहित 85 हज़ार रुपये एवं उपविजेता रही गोंडा को 50 हजार रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष ...