कानपुर, फरवरी 7 -- कानपुर। गोंडा केंद्रित भूकंप से लखनऊ ही नहीं कानपुर के कुछ क्षेत्रों में हल्के कंपन का अहसास किया गया। सुबह का समय होने के कारण लोगों को इसका अहसास नहीं हो सका। सुबह 07ः32 बजे लखनऊ में तो मल्टी स्टोरी भवनों में रहने वालों को झटकों का अधिक अहसास हुआ लेकिन इसके बाद इसकी तीव्रता कम हो गई। इसमें कानपुर भी शामिल है। शहर में जिन लोगों को अहसास भी हुआ वे इसे भूकंप नहीं मान रहे थे। दोपहर बाद लोगों को इसकी जानकारी हुई। इसका केंद्र गोंडा था। इसकी तीव्रता 3.7 थी। यदि इसकी तीव्रता थोड़ी अधिक होती तो स्थितियां प्रतिकूल हो सकती थीं। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि गोंडा पर केंद्रित भूकंप अचरज में डालने वाला है। लखनऊ, सुल्तानपुर, सीतापुर आदि तक तो यह अहसास वाला रहा। कानपुर आते-आते इसकी फ्रीक्वेंसी बेहद कम हो गई। केवल ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.