बस्ती, फरवरी 5 -- बस्ती। कोतवाली, वाल्टरगंज थाना और स्वॉट की संयुक्त टीम ने चोरी की एक पिकअप और तीन बाइकों के साथ तीन शातिरों को गिरफ्तार किया है। सीओ सिटी सत्येन्द्र भूषण तिवारी ने बताया कि संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान एक पिकअप को रोका। चोरी की इस पिकअप पर शातिरों ने तीन चोरी की बाइक और एक बाइक के खुले पुर्जे लाद रखे थे। जिसे बेचने के लिए गोंडा से नेपाल ले जाया जा रहा था। बरादम पिकअप गोंडा के छपिया थानाक्षेत्र से चुराई गई थी। वहीं बाइकों के संबंध में पूर्व में मुकदमे पंजीकृत हैं। बरामदगी के आधार तीनों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा रही है। सीओ ने बताया कि हर्दिया चौराहा से लगभग 200 मीटर आगे मनौरी के पास पुलिस की चेकिंग में जुटी थी। इसी दौरान बड़ेवन की तरफ से एक सफेद रंग की पिकअप आती दिखी। इसे पुलिस ने जांच के लिए रोक लिया। संदेह होने पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.