गोंडा, जनवरी 29 -- धानेपुर, संवाददाता। जिले के सबसे प्रमुख मार्गों में शामिल गोंडा - उतरौला मुख्य सड़क (करीब 51 किलोमीटर) के नवीनीकरण की फाइल विभागीय दफ्तरों में ही धूल फांक रही है। प्रस्ताव भेजे जाने के कई साल बीत जाने के बावजूद अब तक सड़क के नवीनीकरण को मंजूरी नहीं मिल सकी है। जिससे सड़क पर चलने में काफी दुश्वारियां का सामना करना पड़ रहा है इसका खामियाजा आम जनता को रोजाना भुगतना पड़ रहा है। इस बारे में जेई प्रिंस मल्ल का कहना है कि सड़क के निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन स्तर पर भेजा जा चुका है। स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य तुरंत शुरू कराया जाएगा। किसी को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...