मऊ, दिसम्बर 25 -- दोहरीघाट। गोंठा स्थित रामशाला मंदिर परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलन के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम गुरुवार को संपन्न हुआ। यह सम्मेलन आगामी 9 जनवरी को होगा। पंडित अवधेश पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के साथ संपन्न कराया। इस दौरान प्रबंधक/सचिव सेवा सहयोग समिति नर्वोदेश्वर राय, ग्राम प्रधान इं. रामजन्म गुप्ता, दूधनाथ गुप्ता, पवन राय, आनंद राय, संदीप, सुरेंद्र राय, विपुल राय, राजेंद्र राय, शशिकांत राय, अवध नारायण राय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...