मऊ, जनवरी 9 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मुरादपुर गोठा में आयोजित स्व. रक्षा यादव स्मृति जय श्री बाबा सैयद क्रिकेट प्रतियोगिता में लगातार रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे हैं। प्रतियोगिता के आठवें लीग मुकाबले में गोंठा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अमिला को 10 रनों से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। आठवें मुकाबले का उदघाटन पंडित केदारनाथ इंटर कॉलेज के प्रबंधक एवं समाजसेवी चंदन उपाध्याय ने फीताकाटकर किया। उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल भावना का संदेश दिया। अपने संबोधन में ग्रामीण क्षेत्रों में खेल आयोजनों को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। वहीं टॉस जीतकर गोंठा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गोंठा की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 110 रनों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.