नई दिल्ली, फरवरी 2 -- गोंगाडी तृषा ने कमाल का प्रदर्शन आईसीसी अंडर 19 वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2025 में टीम इंडिया के लिए किया। एक ऑलराउंडर के तौर पर आने वाले समय में भारतीय महिला टीम को एक जबरदस्त प्लेयर मिल सकती है। गोंगाडी तृषा ने बल्ले और बॉल से तूफानी प्रदर्शन फाइनल में भी जारी रखा। तीन विकेट चटकाने के साथ-साथ लो स्कोरिंग मैच में 44 रनों की नाबाद पारी खेली। इस तरह उनको ना सिर्फ फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला, बल्कि प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड भी उन्होंने ही अपने नाम किया। लगातार दूसरी बार गोंगाडी तृषा ने इस टूर्नामेंट का फाइनल खेला। हालांकि, अगले टूर्नामेंट के लिए वे योग्य नहीं होंगी, क्योंकि उनकी उम्र ज्यादा हो चुकी होगी। 19 वर्षीय गोंगाडी तृषा ने इस टूर्नामेंट में 300 से ज्यादा रन बनाए। अब तक दो बार ये टूर्नामेंट आयोजित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.