हाथरस, दिसम्बर 31 -- सादाबाद। नगर के मुख्य बाजार स्थित भीड़ भाड़ वाले बजरिया चौराहे पर मंगलवार की शाम को हड़कंप मच गया, जब एक चाय की दुकान के सामने रखे नगर पंचायत के एक अलाव गैस हीटर के सिलिंडर में अचानक आग लग गई। हादसे के वक्त कई लोग गैस हीटर के पास खड़े होकर ठंड से राहत पाने के लिए ताप रहे थे। गैस हीटर में लगा एलपीजी सिलिंडर नीचे से लीकेज हो रहा था, जिससे उसमें आग लग गई। अचानक आग भड़कते ही मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि सूझबूझ दिखाते हुए लोगों ने सामूहिक प्रयास से पानी, बालू और मिट्टी डालकर आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। गनीमत रही कि अलाव ताप रहे लोग बाल-बाल बच गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत की लापरवाही पर नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि नगर पंचायत द्वारा ठंड के मौसम में नगर के विभिन्न स्थानों पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.