कोडरमा, दिसम्बर 6 -- कोडरमा। झुमरी तिलैया बाईपास में पुलिस ने शनिवार को एलपीजी गैस सिलेंडर से भरा एक ऑटो जब्त किया। वाहन को तिलैया थाने में रखा गया है। चालक ने बताया कि टेम्पो डोमचांच से फुटानी चौक स्थित एमके मोदी के पास गैस पहुंचा रहा था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और चालक को हिरासत में लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...